भाजपा से निष्कासित सीमा पात्रा गिरफ्तार, सुनीता को बंधक बना प्रताड़ित करने का आरोप

रांची : भाजपा से निष्कासित नेत्री सीमा पात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा पर उनकी घरेलू सहायिका सुनीता खाखा के

साथ 8 सालों तक प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.

आरोप है कि पिछले 8 सालों से सीमा के घर दिव्यांग लड़की काम कर रही थी.

सीमा उसके साथ मारपीट करती थी और उसे बंधक बनाकर रखा था.

घरेलू सहायिका से बेरहमी से मारपीट मामले में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के

नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

इससे पहले मंगलवार को मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने सीमा पात्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

sima patra123 22Scope News

सीमा पात्रा गिरफ्तार : सुनीता खाखा का चल रहा इलाज

सीमा के खिलाफ अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज हुआ था.

इससे पहले रांची पुलिस ने बताय था कि पुलिस टीम ने 22 अगस्त को एक पूर्व आईएएस अधिकारी के

आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला को

उसके नियोक्ता द्वारा कथित तौर पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद बचाया.

पीड़िता का फिलहाल इलाज चल रहा है.

गवर्नर ने डीजीपी से पूछा- अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई

राज्यपाल रमेश बैस ने अशोक नगर स्थित रोड नंबर-एक की निवासी व सेवानिवृत्त आईएएस की पत्नी सीमा पात्रा द्वारा घर में काम करनेवाली युवती सुनीता के साथ अत्यंत अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किये जाने की खबर का संज्ञान लिया है. मामले में राज्यपाल ने डीजीपी नीरज सिन्हा से पूछा है कि अब तक पुलिस द्वारा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गयी है? राज्यपाल ने पुलिस की शिथिलता पर भी गंभीर चिंता प्रकट की है. सीमा पात्रा के घर में गुमला की रहनेवाली सुनीता काम करती थी. उसे काफी दिनों से प्रताड़ित किया जाता रहा है. 22 अगस्त को उसे रेस्क्यू किया गया. फिलहाल वह रिम्स के सर्जरी विभाग में डॉ. आरएस शर्मा की देखरेख में इलाज चल रहा है.

सुनीता का 164 का बयान दर्ज

न्यायिक दंडाधिकारी अंकिता शर्मा की अदालत में मंगलवार को आदिवासी युवती सुनीता का 164 क बयान दर्ज कराया गया. दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कड़ी सुरक्षा में सुनीता को अदालत में ले गये. केस के आईओ हटिया डीएसपी राजा मित्रा भी रिम्स पहुंचे.

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...