12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचा BJP का प्रतिनिधिमंडल

Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और उसके बाद उसकी हत्या मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है और अभी भी उसे मासूम बच्ची के हत्यारे खुली हवा में घूम रहे हैं ।

खोजी कुत्ते की भी ली जा रही है मदद

हालांकि पुलिस प्रशासन जांच कर रहा है और एक SIT टीम का विघटन किया गया है जिसका नेतृत्व विष्णुगढ़ एसटीपीओ बैजनाथ प्रसाद खुद कर रहे हैं । खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है परंतु अभी भी पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाया है

आज BJP के दो विधायक, हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद एवं बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों से मुलाकात की एचडीपीओ बैजनाथ प्रसाद से जांच के बारे में बात किया और जांच कहां तक पहुंची है इसकी जानकारी ली एवं इस जघन्य घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है

भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्या कहा

BJP विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की घटना समाज में शोभा नहीं देता है एवं इस प्रकार की घटना में वह पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जितना जल्द हो सके अपराधियों को पड़कर कठोर से कठोर सजा दे ताकि एक उदाहरण पेश हो सके और ऐसे लोग जो इस प्रकार की मानसिकता रखते हैं उनमें एक डर का माहौल पैदा हो तो वही विधायक रोशन लाल चौधरी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह शर्म आ गई है और यह घटना उसी का उदाहरण है कि अपराधियों में प्रशासन का डर ही नहीं है उन्होंने भी मांग किया है कि इस प्रकार की घटना में कड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के योगी मॉडल को लागू करते हुए सजा अपराधियों को दिया जाए।

विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है

विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बच्ची के साथ काफी दरिंदगी हुई है और बच्ची के प्राइवेट पार्ट में बास के टुकड़े भी मिले हैं । उन्होंने कहा है की जांच के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं बता सकते कुछ लोग सब के दायरे में हैं और जांच चल रही है जल्द ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी और अपराधियों को कठोर सजा दिया जाएगा।

ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध है और इस घटना के बारे में बात करते हुए लोग सिहर जा रहे हैं । ग्रामीण ने घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि बच्ची रात से ही गायब थी परिवार वाले से खोज रहे थे लेकिन कल जब कुछ लोग सो के लिए इधर आए तो बच्ची को यहां पर पाया और जो स्थिति थी उसमें बच्ची के आंख फोड़ दिए गए थे जीव काट दिए गए थे चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था प्राइवेट पार्ट में पास टुकड़े डाल दिए गए थे यानि बच्ची का शव शत विक्षत अवस्था में था ।

 

 

 

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...