छात्र Prince के हत्यारोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर, लोगों ने निकाला

गया: गया जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र प्रिंस की हत्या मामले में अब तक पुलिस का हाथ खाली है। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में अब आक्रोश पनपने लगा है। छात्र प्रिंस की हत्या मामले को लेकर भारतीय विश्वकर्मा महासंघ और लोहार संघर्ष मोर्चा ने गया के गांधी मैदान से एसपी कार्यालय तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोग प्रिंस के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इस दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा संघ के अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि प्रिंस की हत्या का लगभग एक सप्ताह बीत गया है बावजूद इसके अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। लोगों ने कहा कि प्रिंस की हत्या का आरोप परिजनों ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर ही लगाया है बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हम वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर अनुसंधान में तेजी लाने की मांग करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  School का नहीं है अपना कोई भवन, पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ते हैं छात्र

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Prince Prince

Prince

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...