नवगछिया में कोसी का जलस्तर बढ़ने से लोग फिर से बेघर होने को लाचार

भागलपुर : कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर इजाफा होने के बाद नवगछिया अनुमंडल के रंगरा के कई गांव जलमग्न हो गए। घरों में सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। रंगरा प्रखंड के मदरौनी गांव में कोसी नदी का कहर देखा जा रहा है। खेत खलिहान से गांव तक नदी में तब्दील हो गया है। गांव में कई बाढ़ पीड़ित ऐसे हैं कि जिनके खाते में अबतक बाढ़ राहत राशि भी नहीं पहुंची है। जबकि वह पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित है।

Goal 7 22Scope News

पिछली बार जलस्तर बढ़ने के बाद गांव से सैकड़ों लोग पलायन कर गए थे

आपको बता दें कि पिछली बार जलस्तर बढ़ने के बाद गांव से सैकड़ों लोग पलायन कर गए थे। जलस्तर घटा तो अपने घर पहुंचे लेकिन एक बार फिर उन्हें घर से बाहर जाना पड़ा। सुपौल बराज से पानी छोड़े जाने के बाद इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात एक बार फिर उत्पन्न हुए। हांलाकि इस इलाके में आज से कोसी नदी के जलस्तर में घटने की संभावना है। रंगरा प्रखंड का मदरौनी, सहोरा, सधवा और चापर ये गांव इसलिए डूबते हैं कि क्योंकि 2015 में तटबंध का हिस्सा ध्वस्त हुआ था लेकिन एक दशक हो गए उसे दुरुस्त नहीं किया गया। लिहाजा हर साल यह क्षेत्र जलप्रलय की मार झेलता है।

यह भी पढ़े : बाढ़ का कहर, गांव बने टापू, सड़क-संपर्क टूटा, 4 स्कूल डूबे

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Investment: बिहार में उद्योगों को मिली नई रफ्तार, BIADA...

Bihar Industrial Investment, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में 12...

Bihar Gandak River Flood Relief: गंडक के उफान से 6 जिलों...

Bihar Gandak River Flood Relief: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिहार की गंडक नदी खतरे के निशान से...

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...