डुमरावां गांव में दलित पासवान युवक-युवती की निर्मम हत्या, न्याय की मांग

नालंदा : बिहार में दलितों पर बढ़ते अत्याचार एक चिंताजनक सच्चाई है। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में 16 वर्षीय पासवान समुदाय के एक 16 वर्षीय किशोर और 20 वर्षीय युवती की बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी गई। यह अमानवीय घटना सामाजिक न्याय और मानवता पर एक सीधा हमला है।

इस घटना का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने आया है – आदित्य पासवान

कांग्रेस नेता आदित्य पासवान दलित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे और उन्हें संत्वाना दी है कि आपको न्याय जरूर मिलेगा। दोनों युवाओं की न तो किसी के साथ कोई दुश्मनी थी और न ही इस घटना का अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने आया है। इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाकर उनकी नृशंस हत्या किया जाना बेहद निंदनीय है। यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और दलित समुदाय इस सरकार में असुरक्षित है। आदित्य पासवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव दलित , वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस मामले में भी न्याय दिलाने के लिए हम हर स्तर पर आवाज़ उठाएंगे। मैं आदित्य पासवान कांग्रेस की तरफ से इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करता हूं और राज्य सरकार एवं प्रशासन से मांग करता हूं।

जल्द से जल्द दलित परिवारों को न्याय मिले – दलित पासवान

1. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

2. दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

3. पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

4. क्षेत्र में दलित समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े : हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img