हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली

भोजपुर : भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ कॉम्प्लेक्स के समीप शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। जख्मी कारोबारी को गोली बाएं पैर में अंगूठा के पास लगी है, जिससे वह जख्मी हो गए। इसके बाद उदवंतनगर गश्ती पुलिस के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

Goal 22Scope News

घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई

जानकारी के अनुसार, जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सखुआ गांव निवासी स्व. मुनेश्वर सिंह के 66 वर्षीय पुत्र राम नारायण सिंह है। वह पेशे से जमीन कारोबारी है एवं सुखआ कॉम्प्लेक्स के मालिक है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

यह भी पढ़े : 5 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में दिल्ली पुलिस ने नौबतपुर से एक को किया गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों...

Bihar IAS Transfer पटना: एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में, बिहार सरकार ने 14 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के...

Pankaj Tripathi Brother Attack: गोपालगंज में पंकज त्रिपाठी के भाई पर...

Pankaj Tripathi Brother Attack गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज ज़िले में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है।...

Mandar News: डोभा में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत,...

रांची के मांडर स्थित करगे गांव में खेत के डोभा में नहाने के दौरान दो छह वर्षीय बच्चों की डूबने से मौत हो गई।...