हजारीबाग: दीपावली त्यौहार को लेकर हजारीबाग में मिठाइयों की दुकान सज गई है। वहीं विभिन्न प्रकार की मिठाइयां की खरीदारी करने के लिए ग्राहक भी मिठाइयां की दुकान पर पहुंच रहे हैं।
बताते चले की दीपावली के अवसर पर लोग माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना करने के बाद एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर त्यौहार को हरसोला से मनाएंगे। वहीं हजारीबाग के एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर 150 से भी अधिक मिठाइयां की वैरायटी ग्राहकों के लिए तैयार की गई है।
दुकानदार ने बताया इस बार ₹10 से लेकर हजारों रुपए तक के मिठाइयां की विभिन्न वैरायटी जैसे 56 भोग, ब्लैकबेरी बाइट, चिया बाइट, बकलावा काजू कतली व अन्य किस्म की मिठाई दीपावली के अवसर पर खूब बिक्री हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस बार दूसरे देश से मंगाए गए खाद्य सामग्री से बनी बेहतरीन मिठाइयां हजारीबाग में बनाकर बेची जा रही है। जिसे ग्राहक काफी पसंद भी कर रहे हैं।

















