आरक्षण और आजीवन जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर धरना प्रदर्शन

हजारीबाग: आजसू पार्टी के बैनर तले अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. महासभा के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर सामाजिक न्याय सभा और उपवास का आयोजन किया. यह कार्यक्रम राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित किया गया था. धरना प्रदर्शन का मुख्य विषय पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, जातिगत जनगणना कराने और आजीवन जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने से संबंधित है. हजारीबाग सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में पूर्व निर्धारित धरना कार्यक्रम में प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों के सदस्यों ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने पिछड़ी जाति को उनके हक और अधिकार के मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा है.

इस धरना कार्यक्रम के दौरान अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश संयोजक सह आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य के सभी प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड सरकार को स्मरण कराया गया कि उन्होंने चुनाव के दौरान पीछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी. लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इसपर कोई काम नहीं हुआ है. उन्होंने नारा देते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य में जातिगत जनगणना कराया जाना चाहिए. साथ ही पिछड़ी जाति के लोगों को आजीवन जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए.

रिपोर्ट- आशीष

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...