RJD का हल्लाबोल, आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन

पटना : राज्य में आरक्षण और देश में जाति जनगणना को लेकर बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर आज यानी एक सितंबर को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की तरफ से एकदिवसीय धरना दिया जा रहा है। राजधानी पटना में इसका आयोजन किया गया है। आरक्षण और जाति जनगणना को लेकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पटना में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में धरना होगा। तेजस्वी बिहार प्रदेश राज कार्यालय के बाहर धरना देंगे। उनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता धरना देंगे। राजद ने देश में जाति जनगणना कराने की मांग की है। राजद की तरफ से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा राह है। राजद का कहना है कि 65 फीसदी आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए।

आपको बता दें कि राजद के तरफ से सोशल मीडिया के एक्स पर पार्टी के वेबसाइट से एक ट्वीट भी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि एक धक्का और दो जातिवादी उत्पीड़न, असमानता, पूर्वाग्रह की बेड़ियां तोड़ दो। तेजस्वी यादव का है यह आह्वान 65 फीसदी आरक्षण ही समानता का प्रमाण होगा। तेजस्वी द्वारा आहूत राष्ट्रीय जनता दल के एकदिवसीय धरना का हिस्सा बनकर दलित, पिछड़ा, आदिवासी विरोधी केंद्र एवं राज्य की एनडीए का पुरजोर विरोध करें।

यह भी पढ़े : तेजस्वी की 10 सितंबर से शुरू होगी जन संवाद यात्रा

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...