जमशेदपुर में जाति प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा, SC वर्ग का DC ऑफिस घेराव, सरकार को चेतावनी

जमशेदपुर में SC वर्ग ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर DC ऑफिस घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी और वोट बहिष्कार की धमकी दी।

जमशेदपुर: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लोगों ने शुक्रवार को जमशेदपुर में उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव किया। भीड़ ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे रांची कूच कर सदन का घेराव करेंगे।

अनुसूचित जाति समन्वय समिति के बैनर तले जुटे प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उनके बच्चों को न तो स्कूल-कॉलेजों में दाखिला मिल रहा है और न ही छात्रवृत्ति या सरकारी नौकरी का लाभ। खासकर शहरी क्षेत्रों में खतियान की अनिवार्यता सबसे बड़ी बाधा बताई जा रही है।


Key Highlights

  • जमशेदपुर में SC वर्ग ने DC ऑफिस का घेराव किया

  • जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर छात्रों का भविष्य संकट में

  • खतियान की शर्त को बताया सबसे बड़ी बाधा

  • वोट बहिष्कार की दी चेतावनी, रांची कूच की तैयारी


Also Read : जमशेदपुर पुलिस महकमे में भूचाल: एसएसपी पीयूष पांडेय ने सख्त रुख अपनाया

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह समस्या पिछले दो सालों से बनी हुई है। उनके अनुसार, जिन परिवारों के पास जमीन या खतियान नहीं है, वे प्रमाण पत्र से वंचित हो रहे हैं। इस वजह से गरीब बच्चों का भविष्य अधर में लटका है।

विरोध करने वाले युवाओं ने साफ कहा कि अगर सरकार ने जाति प्रमाण पत्र की समस्या नहीं सुलझाई तो वे आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार करेंगे। उनका आरोप था कि सरकार की ओर से “सुलभ प्रमाण पत्र” की बातें सिर्फ कागज पर हैं, जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जांच के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की और चेतावनी दी कि यह सिर्फ ट्रेलर है, आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...