Advertisment

पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन

धनबाद : डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि एक बार फिर से रसोई गैस के मूल्य में वृद्धि की गई है जिससे कि गृहणियों पर बोझ बढ़ेगा। आम आदमी के पहुंच से रसोई गैस अब दूर हो जाएगी और फिर से लोगों को लकड़ी और कोयले के युग में जाना पड़ेगा। वहीं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि वक्त के साथ वक्तव्य बदल गया है। जन आशीर्वाद यात्रा को जन पश्चाताप यात्रा के रूप में तब्दील कर देना चाहिए।

jsr 1 22Scope News

वहीं जमशेदपुर में भी पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ करंडीह चौक के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। वही पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सड़क से गुजर रहे धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी संदीप मीणा कार्यकर्ताओं को बगैर मास्क देख भड़क गए और बीच सड़क पर ही उन्हें जमकर फटकार लगाई और उन्हें मास्क पहनवाया, साथ ही दोबारा बगैर मास्क के पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...