देवघर सहित आसपास के लोगों को मिली वन्दे भारत एक्सप्रेस की सौगात

देवघरः वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे बुलेट ट्रेन में सफर करने का सपना आज से देवघर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों का साकार हो गया है. बिहार से लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए यह ट्रेन आज सौगात के रूप में मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली से ऑनलाइन हरि झंडी दिखाकर पटना से रवाना किया.

पटना से खुली यह ट्रेन लगभग 4 बजे आज जसीडीह स्टेशन पर पहुंची. जहां पारंपरिक तरीके से इस ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया. जसीडीह स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ और गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे हावड़ा के लिए रवाना किया. इस कार्यक्रम में देवघर विधायक नारायण दास सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहे. वहीं इस ट्रेन की स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे.

वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूप से 26 सितंबर से पटना से हावड़ा के बीच चलेगी. नियमित ट्रेन सुबह 8 बजे पटना से खुलकर 10:53 पर जसीडीह और दोपहर 2:35 पर हावड़ा पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे हावड़ा से चलकर शाम के 7:11 में जसीडीह और रात 10:40 में पटना पहुंचेगी.

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...