Advertisment

Deoghar : अब मात्र इतने रुपए में कर सकेंगे बासुकीनाथ और देवघर का हेलीकॉप्टर से दर्शन, सेवा हुई शुरु…

Deoghar : यदि आप कम और सस्ते दर पर देवघर के पर्यटन एवं अन्य तीर्थ स्थलों का हेलिकॉप्टर से हवाई परिक्रमा करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने नागर विमानन (JFI) के सौजन्य से झारखंड की जनता के लिए पहली बार झारखण्ड पर्यटन एवं अन्य तीर्थ स्थलों का हेलिकॉप्टर से हवाई परिक्रमा-आकाशीय दर्शन की शुरुआत शनिवार से की जा रही है।

Deoghar : देवघर के लिए देने होंगे 4200 रुपए

अब इन जगहों पर यात्रा करने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार ने इन स्थानों पर हवाई परिभ्रमण हेतु तीर्थ स्थल देवघर, बासुकीनाथ, देवघर से त्रिकुट एवं देवघर से बासुकीनाथ के लिए हवाई यात्रा शुरु की है। इसके लिए आपको थोड़ी सी जेब ढीली करनी पड़ेगी। राज्य सरकार के द्वारा जारी दर के मुताबिक आपको देवघर के लिए 4200 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं उड़ान समय 7 से 10 मिनट देनी होगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather News : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट… 

वहीं बासुकीनाथ के लिए 4200 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं उड़ान समय 7 से 10 मिनट होगा। देवघर से त्रिकूट के लिए 5500 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं उड़ान समय 10 से 15 मिनट है। देवघर से बासुकीनाथ के लिए 6500 रुपये मात्र+जीएसटी अतिरिक्त प्रति व्यक्ति एवं एकतरफा उड़ान समय 15 मिनट है।

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...