संजय गांधी जैविक उद्यान को आधुनिक और आकर्षक बनाने के लिए विभाग की पहल

पटना : बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने राज्य के प्रमुख चिड़ियाघर संजय गांधी जैविक उद्यान को और अधिक आकर्षक, आधुनिक एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आम नागरिकों, विशेषज्ञों एवं पर्यटकों से बहुमूल्य सुझाव आमंत्रित किए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

संजय गांधी जैविक उद्यान वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका है

संजय गांधी जैविक उद्यान वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। यहां बाघ, हाथी, गैंडा (राइनो), चीतल सहित कई दुर्लभ प्रजातियों का सफल प्रबंधन और संरक्षण किया जा रहा है। यही कारण है कि हर वर्ष लगभग 20 लाख से अधिक पर्यटक यहां आकर बिहार की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करते हैं।

उद्यान में आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है

विभाग का मानना है कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या और उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उद्यान में आधुनिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है। इसमें पर्यावरण-अनुकूल ढांचे, डिजिटल सुविधाएं, बच्चों एवं शोधकर्ताओं के लिए शैक्षिक कार्यक्रम, स्वच्छता और हरियाली पर विशेष बल दिया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी कार्य होगा।

Patna Zoo 1 22Scope News

मुख्य उद्देश्य नागरिकों और विशेषज्ञों को उद्यान विकास में सहभागी बनाना है

जन सुझाव आमंत्रण की इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और विशेषज्ञों को उद्यान विकास में सहभागी बनाना है ताकि उनकी राय से योजनाओं को और अधिक उपयोगी बनाया जा सके। सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक नागरिक अपने सुझाव विभाग को ईमेल efd.bih.feed@gmail.com पर या मोबाइल संख्या 8114593954 पर भेज सकते हैं।

यह भी पढ़े : 20 वर्षों में बिहार ने बुना ग्रामीण सड़कों का मजबूत नेटवर्क

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...