Nursing Course के लिए जमा किया दस हजार, कोर्स नहीं हुआ और जब मांगे पैसे तो…

सिवान: बिहार में ट्रेनिंग नहीं देने पर पैसा वापस मांगने पर एक युवती की पिटाई का मामला सामने आया है। मामला सिवान का है जहां एक युवती ने एक अस्पताल के कर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसने सिवान के एक अस्पताल में मेडिकल कोर्स के लिए दस हजार रूपये जमा किये थे। छः महीने बीत जाने के बाद भी जब उसका ट्रेनिंग नहीं हुआ तो वह अपनी बहन के साथ अस्पताल पहुंच कर अपने पैसे की मांग की। उसने बताया कि जब कोर्स शुरू की बात करती थी तो हमेशा अस्पताल के द्वारा टाल मटोल किया जाता था।

पैसे की मांग करने पर अस्पताल की एक महिला कर्मी प्रियंका ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसकी पिटाई भी की। हालांकि बाद में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के कहने पर अस्पताल के संचालक ने युवती का वापस कर मामला शांत करवाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सिवान में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां इस तरह का फर्जीवाड़ा किया जाता है। अक्सर लोगों से ट्रेनिंग कोर्स करवाने के नाम पर रूपये ठग लिए जाते हैं लेकिन प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    TRE 3 पेपर लीक मामले में EOU ने जमा किया चार्जशीट, TRE 2 में भी…

Nursing Course Nursing Course

Nursing Course

Godda Crime News: ससुराल पहुंचने से पहले युवक पर हमला, जानिए...

Godda Crime News: रविवार शाम झारखंड के गोड्डा ज़िले से एक युवक पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। युवक मोटरसाइकिल से...

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।...

बोकारो में विस्थापितों ने क्यों निकाली डीसी और डीपीएलआर की शव...

Bokaro News: 'विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा' ने DPLR ऑफिस के पास ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया और बोकारो के डिप्टी कमिश्नर (DC) और DPLR विभाग के...