चुनावी दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तेजस्वी-राहुल गांधी पर साधा निशाना

चुनावी दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, तेजस्वी-राहुल गांधी पर साधा निशाना

पटना : चुनावी दौरे पर पटना पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव-राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। जबकि तेजस्वी यादव 2030 की तैयारी कर रहे हैं। इसीलिए राहुल गांधी जलेबी छान रहे हैं और तेजस्वी यादव आराम से सोए हुए हैं।

Goal 7 22Scope News

नफरत का जीत जीत रहा है – केशव प्रसाद मौर्य

आयोध्या में दीपावली पर दीये जलाए जाने वाले पर कांग्रेस के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नफरत का जीत जीत रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी भावना क्या है देख लीजिए। सीधेतौर पर रामराज की स्थापना हो रही है। हमलोग रामराज के साथ-साथ सुशासन की स्थापना कर रहे हैं।

DY CM 1 22Scope News

तेजस्वी ने लूटा बिहार को और कांग्रेस ने देश को लूटा – केशव प्रसाद मौर्य

वहीं सासाराम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी की डकैती मामले में गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि यह तो उनकी परिपाटी है और उनकी संस्कृति है। सीधे समझिए कि बिहार को तेजस्वी यादव ने लूटा देश को कांग्रेस ने लूटा इन लोगों की संस्कृति यही है इससे ज्यादा मैं इस पर क्या बोल सकता हूं।

ये भी पढ़े :  कफ़न ओढ निर्दलीय ही नामांकन के लिए पहुंचे अजय कुमार झा, भाजपा नेतृत्व के साथ ही मंत्री अशोक चौधरी पर साधा निशाना

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!