Advertisment

पितृपक्ष मेले का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, तर्पण पुस्तक का हुआ विमोचन

गया : बिहार के गया धाम में पितृपक्ष मेले का उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया। उद्घाटन करने के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना किए। इस मौके पर तर्पण पुस्तक का विमोचन हुआ। इस पुस्तक में गया श्रद्धा और पिंडदान के बारे में पूरी जानकारी है। वही, गयाजी धाम में पिंडदान की धार्मिक महता भी बताई गई है। पुस्तक में गया पंचकोशी तीर्थ के बारे में विभिन्न जानकारियां हैं। फिलहाल उद्घाटन के साथ ही 17 सितंबर से शुरू हो गया है।

दीप प्रज्ज्वलित कर पितृ पक्ष मेले का उद्घाटन

गया में पितृपक्ष मेला-2024 का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक अनील कुमार, विधायक ज्योति देवी मांझी, औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा, गुरुआ विधायक विनय यादव, जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, मगध आईजी क्षत्रनील सिंह और गया डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम आदि मौजूद थे। दीप प्रज्वलित कर पितृपक्ष मेले का उद्घाटन किया गया।

Gaya Pitrpaksh Mela 1 22Scope News

वही, वक्ताओं ने पितृपक्ष मेला 2023 की उपलब्धियां गिनाई. बताया कि पिछले वर्ष पितृ पक्ष मेले में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उससे तीर्थ यात्रा काफी खुश थे। गयाजी डैम को देखकर तीर्थ यात्रियों के बीच हर्ष होता है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गयाजी डैम की बड़ी सौगात गया धाम को दी है। जिसके कारण सालों भर पितृपक्ष तीर्थ यात्रियों को पानी की उपलब्धता रहती है। पहले सूखी फल्गु नदी में किसी तरह पानी निकाल कर तीर्थ यात्री पिंडदान करते थे।

यह भी देखें :

इस बार विष्णुधाम में तीर्थ यात्रियों को गंगाजल का उपहार मिलेगा। गया में तीर्थ यात्रियों को गंगाजल का उपहार के लिए लगातार पैकेजिंग हो रही है। बड़े पैमाने पर गंगाजल की पैकेजिंग हो चुकी है। गया धाम में यह पहली बार होगा, जब तीर्थ यात्री पितृपक्ष मेले में यहां से गंगाजल उपहार के तौर पर लेकर जाएंगे। बताया जा रहा है कि 200 एमएल के पैक बन में रहा गंगाजल तीर्थ यात्रियों को उनके घर लौटने के वक्त दिया जाएगा। गंगाजल का उपहार इस बार गया धाम से दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला : आज होगा उद्घाटन, 2 डिप्टी CM सहित कई मंत्री होंगे शामिल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...