Deputy CM विजय सिन्हा ने अशोक चौधरी पर किया पलटवार, कहा….

पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता और सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी के बयान पर हर दल के नेता पलटवार कर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि भूमिहार कोई जाति नहीं है, भूमिहार एक कल्चर है। भूमिहार जमीन और खेती से जुड़ने का एक संदेश है। भूमिहार वह जाति है जो जमीन से जुड़ी चीजों को जानने और समझने की ताकत रखता है। जो जाति की राजनीति करते हैं वह कभी भी राष्ट्र का नहीं हो सकता है और न ही वह देश से प्रेम कर सकता है।

कोई भी पढ़ा लिखा व्यक्ति इस तरह की बात नहीं कर सकता है। बता दें कि अशोक चौधरी के बयान पर बिहार में सभी राजनीतिक दल पलटवार कर रही है लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने नेताओं को निर्देश दिया है कि अशोक चौधरी के बयान पर पलटवार नहीं करेंगे लेकिन बावजूद इसके उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पलटवार किया और अशोक चौधरी के मानसिकता पर ही सवाल खड़ा कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-       बिहार के पहले CM भी भूमिहार थे, अशोक चौधरी पर कांग्रेस का पलटवार

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Deputy CM Deputy CM

Deputy CM

Asian Games 2026: भारत के 85 पदकों में 29 में Reliance...

Asian Games 2026, मुंबई: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 पदक हासिल किए और मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। इस...

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...