अशोक चौधरी का विजय सिन्हा पर बड़ा हमला, कहा- नेता प्रतिपक्ष जैसे नहीं हैं गंभीर

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज यानी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस किया गया। इसमें बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मीडिया को संबोधित किया। सीएम नीतीश कुमार का बीजेपी के साथ दोस्ती वाले बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने अब दिया बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार सिन्हा नेता प्रतिपक्ष जैसे गंभीर नहीं है। उनके सवालों का जवाब हम नहीं देते।

अशोक चौधरी बोले कि नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी के साथ पुराने संबंध है इसमें गलत क्या है। कई ऐसे सीनियर लीडर है जो नीतीश कुमार के साथ थे। कई लोगों ने नीतीश कुमार से घर से बाहर न करने के लिए आग्रह किया था। पहले स्वेच्छा से ये लोग घर खाली कर दें। ये लोग नीतीश के बयान को तोड़ मरोड़ के बोल रहे हैं। गिरिराज सिंह पर मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए हरेक पार्टी का दरवाजा खुला है।

उन्होंने कहा कि चारों हाथ से हर पार्टी नीतीश कुमार को लेने के लिए खुला है। सबसे तेज गति से बढ़ने वाला बिहार राज्य है। बीजेपी के दरवाजे पर जा कौन रहा है। हर पार्टी के लोग नीतीश कुमार को अपने ओर लेना चाहते हैं। नीतीश के चरण वंदना वाले सवाल पर मीडिया पर ही आशोक चौधरी भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रश्न का मर्यादा रखिए। ऐसे सवाल मत पूछिए। हमने विशेष राज्य का दर्जा मांगा था। नीतीश बिहार के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। बीजेपी के जंगलराज वाले सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार संरक्षित है, बिहार में कोई क्राइम नहीं हो रहा है। हम किसी भी हालत में एक्शन लेते हैं।क्राइम तो गुजरात में भी है। विपक्ष की भूमिका को बीजेपी निर्वहन कर रही है।

बीजेपी के द्वारा दिए जा रहे फलहार पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम गंगा, जमुना और सरस्वती वाले लोग हैं। धर्म अपनाने की चीज है। अगर हमें लगेगा कि हम मस्जिद में भी जाए तो हम तीनों टाइम वहां जाएंगे। बीजेपी घृणित वाले लोग है। डेवलपमेंट को लेकर नीतीश कुमार से बीजेपी क्लास लें। बीजेपी दो घंटा के लिए नीतीश कुमार से पॉलीटिकल क्लास लें।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Coal Belt: CISF की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध कोयला...

Jharkhand Coal Belt, धनबाद: झारखंड के कोयला क्षेत्रों में सितंबर 2026 के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सुरक्षा और कार्रवाई के मोर्चे...

Yogendra Sao Action: योगेंद्र साव के खिलाफ फिर खुला मोर्चा, JMM...

Yogendra Sao Action, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा...

Jamshedpur Bank Robbery: जमशेदपुर की सबसे बड़ी बैंक डकैती में बड़ा...

Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्ध डकैतों की तस्वीरें...