Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

‘Poster से वार, लिखा- रावण रूपी अहंकारी अशोक चौधरी का घमंड तोड़ेगा बिहार का भूमिहार समाज’

पटना : बिहार सरकार के मंत्री व सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता अशोक चौधरी का भूमिहार समाज पर दिए गए बयान के सूबे में सियासी बवाल मचा हुआ है। जदयू के अलावा राजद और कांग्रेस के नेता अशोक चौधरी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने अगले ही दिन इस बयान को लेकर जबरदस्त हमला किया था। अशोक चौधरी अपने बयान के चलते पूरी तरह से घिर गए हैं।

आपको बता दें कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहर सवर्ण सेना की तरफ से अशोक चौधरी को लेकर पोस्टर लगाया गया है। सवर्ण सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता पुरुषोत्तम राज की तरफ से पोस्टर लगाकर अशोक चौधरी पर करारा निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार का भूमिहार समाज रावण रूपी अहंकारी मंत्री अशोक चौधरी का घमंड तोड़ेगा। अहंकार का अंत होगा। जातिवादी मानसिकता वाले मंत्री को बर्खास्त करो। जबतक बर्खास्त नहीं तबतक बर्दास्त नहीं। उन्होंने लिखा कि भूमिहार एनडीए को वोट भी दें और अपमान भी भूमिहार हो ये संभव नहीं है।

यह भी पढ़े : मंत्री अशोक चौधरी को Cabinet में रहने का नहीं है अधिकार, उन्हें अविलंब…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: चितरपुर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों...

Ramgarh Divyang Sahayak Upkaran Camp: जिले के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को चितरपुर प्रखंड...