उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पहुंचे AURANGABAD, किया जनसंपर्क

औरंगाबाद: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को अचानक औरंगाबाद पहुंचे। औरंगाबाद में भाजपा के अंदर छिड़े घमासान को देखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा औरंगाबाद पहुंचे। औरंगाबाद में उन्होंने कुटुंबा विधानसभा के कई गांवों का भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात की। अपने भ्रमण के दौरान विजय सिन्हा अम्बा के सतबहिनी माता मंदिर में दर्शन और पूजा भी किया।

यह भी पढ़ें- PURNEA पर पप्पू की जिद, एक बार फिर कहा ‘सवाल ही नहीं उठता कि पूर्णिया से पीछे हटेंगे’

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोलै और कहा कि जब जब अत्याचारियों का समूह और आतंक बढ़ा है तब भगवान कभी श्रीकृष्ण तो कभी श्री राम और कभी परशुराम के रूप में अवतार लेकर अत्याचारियों का नाश किया है। भगवान राम और कृष्ण तो साकेत धाम चले गए लेकिन परशुराम अभी भी जिंदा हैं। आज जो भी राजनीतिक दल बिहार में जाति का हवा देकर उसे बर्बाद करना चाहती है वसा मंसूबा रखने वाली पार्टी बिहार में हर हाल में हारेगी। वहीं उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की।

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

AURANGABAD

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img