कचरा गिराया फिर उठाया, स्वच्छता पखवाड़ा का उड़ाया मजाक

गढ़वाः जिले के बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल में कर्मियों ने रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने पूरे अस्पताल की साफ-सफाई की. हालांकि इस दौरान स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने कर्मियों द्वारा सफाई के बाद कूड़ेदान में जमा किए गए कचरे को साफ रोड पर गिरा दिया. जिसके बाद फिर से रोड की सफाई करने में जुट गए. यह नजारा देख अस्पताल कर्मी भी हक्के बक्के रह गए.

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम पर रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है. हर साल 2 अक्टूबर को स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप देने के लिए स्वच्छता भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है. स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. अस्पताल कर्मियों ने समय से अस्पताल पहुंच कर पूरे परिसर की सफाई की. सभी लोग हाथ मे झाड़ू लेकर कूड़े साफ करते नजर आए.

रिपोर्टः आकाश

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...