रोक के बावजूद खेतों में धड़ल्ले से जल रही पराली, प्रशासनिक आदेश बेअसर

पिरो : बिहार सरकार और कृषि विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर किसानों से खेतों में फसल अवशेष यानी पराली नहीं जलाने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद भोजपुर जिले के कई इलाकों में किसान खुलेआम खेतों में पराली जला रहे हैं। प्रशासनिक रोक और कार्रवाई की चेतावनी के बाद भी इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

भोजपुर जिले के पीरो में किसान लगातार खेतों में आग लगाकर पराली जला रहे हैं

भोजपुर जिले के पीरो में किसान लगातार खेतों में आग लगाकर पराली जला रहे हैं। खेतों में पराली जलाने से न केवल मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभदायक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जिससे खेतों की उत्पादक क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसके साथ ही धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और आसपास के लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Ara Prali 1 22Scope News

पराली जलाते पकड़े जाने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है – कृषि विभाग

कृषि विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि पराली जलाते पकड़े जाने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। बावजूद इसके कई किसान बिना किसी भय के खेतों में आग लगा रहे हैं। कई मामलों में पराली की आग फैलकर आसपास के खेतों तक पहुंच जा रही है, जिससे अन्य किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

Ara Prali 22Scope News

खेतों में लगातार जल रही पराली से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में लगातार जल रही पराली से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर अब तक सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण किसानों में डर का माहौल नहीं बन पा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कृषि विभाग और प्रशासन पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ क्या कदम उठाता है और इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़े : कैसे पराली बन सकती है खेत की खाद? कृषि विभाग की रिपोर्ट ने खोले कई राज

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

देवघर में जिला स्तरीय प्रथम योगासना स्पोर्ट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन,...

देवघर: शहर के इनडोर स्टेडियम में ज़िला स्तर की पहली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। ज़िले के अलग-अलग ब्लॉक और संस्थानों...

Jharkhand Rajya Sabha Result: आखिरकार खत्म हुआ झारखंड राज्यसभा चुनाव का...

Jharkhand Rajya Sabha Result: 2026 के झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। वोटिंग के बाद...

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...