झरिया (धनबाद) : देव प्रभा आउठसोर्सिंग के मजदूरों ने हटाए गए साथियों के समर्थन में घंटों काम ठप कर विरोध प्रदर्शन किया. सिंदरी के विस्थापित मोर्चा के सचिव जीतू सिंह के नेतृत्व में सोमवार को प्रदर्शन किया.
बता दें कि बीते दिन देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी ने हैवी ब्लास्टिंग में कार्यरत दस मजदूरों को काम से हटा दिया गया था. जिससे मजदूर नाराज चल रहे थे. सभी मजदूर लिखित आश्वासन देने के बाद भी काम पर वापस नहीं लौटे. जिसके विरोध में आज मजदूरों ने आउटसोर्सिंग के काम को घंटों बाधित रखा.
काम ठप होने की खबर सुनकर मौके पर गोशाल थाना के एएसआई सरवन राम एवं सेल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर असीम मोहम्मद पहुंचे, और विरोध कर रहे मजदूरों को समझा-बुझाकर हड़ताल को समाप्त करवाया. असीम मोहम्मद ने हड़ताल कर रहे मजदूरों को आश्वासन दिया कि आप लोगों को सेल के अधिकारी और आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक के साथ वार्ता कर हटाए गए मजदूरों को काम पर फिर से ले लिया जाएगा.
रिपोर्ट : अनिल


