भक्ति में लीन हुए माता के भक्त, फल दुकानदारों पर चला पुलिस का डंडा

नवरात्र में भक्ति में लीन हुए माता के भक्त, फल दुकानदारों पर चला पुलिस का डंडा

नवादा : शारदीय नवरात्रि को लेकर शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की आराधना में माता के भक्त लगे हैं। निराहार और फलाहार व्रत के साथ कठिन तपस्या कर भक्त मातारानी को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। भक्त तरह तरह से भगवती में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। नवादा सदर प्रखंड के कादिरगंज में एक भक्त ने अपने सीने पर एक कलश स्थापित किया है।

मां दुर्गा की भक्ति में लीन इस भक्त ने बिना अन्न जल के ही माता की भक्ति में लीन है

मां दुर्गा की भक्ति में लीन इस भक्त ने बिना अन्न जल के ही माता की भक्ति में लीन है। भक्त नीरज कुमार का कहना है कि वह इस साधना के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं महसूस हो रही हैं। उनका मानना है कि मां का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है। उसने कहा कि नवरात्रि शुरू होने से पूर्व सपने में देखा कि सीने पर कलश लेकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

मेरे इस कठिन व्रत को लेकर घर वाले काफी परेशान थे लेकिन अब घर वाले पूरी श्रद्धा के साथ इस व्रत में साथ दे रहे हैं। सुबह और शाम तक आसपास की महिलाएं माता की गीत गा रहीं हैं। पूरा मोहल्ला जगत जननी जगदम्बा की भक्ति के रस में डूब गया है।

यह भी देखें :

फल विकेेताओं पर पुलिसिया दबंगई से मेले में कमाई की आस हुई चौपट

वहीं शहर में यातायात पुलिस पर वर्दी का रौब और दबंगई की तस्वीर भी वायरल हो रही है। मेले में अच्छी कमाई की आस लगाए फुटपाथी दुकानदारों पर पुलिस का उत्पात देखने को मिला है। जिसके चलते दुकानदारों में रोष व्याप्त है और यातायात पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

nbv 22Scope News

पुलिस की दबंगई से फल विक्रेताओं में रोष

पीड़ित दुकानदारों ने यातायात पुलिस पर वर्दी का रौब दिखाते हुए मारपीट करने के बाद ठेले पर रहें फलों को लात से मार कर पास के एक गंदे नाले और सड़क पर फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। नाराज फुटपाथी फल विक्रेता बोले यहां दबंगों को बसाया जा रहा और गरीबों को उजाड़ा जा रहा, इस तरह नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं है। फुटफाथी फल विक्रेता के मुताबिक, ठेला हटाने का किसी को कोई मौका नहीं दिया गया। जिससे मेले में उनकी कमाई की आस के साथ ही आर्थिक क्षति भी झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़े : शाह ने पुनौरा धाम में माता सीता मंदिर का किया भूमि पूजन, CM नीतीश भी हैं मौजूद

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img