प्रकाशित:
हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का मुख्यालय में आज झारखंड के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता डीजीपी अजय कुमार सिंह ने की. बैठक के केंद्र बिंदु में बढ़ते अपराध को रखा गया। इसके तहत संगठित अपराध, असंगठित अपराध, नशे के कारोबार अवैध माइनिंग, नक्सल अभियान एवं साइबर अपराध को देखते हुए बैठक में मौजूद कई जिलों के पुलिस अधीक्षक को विशेष दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में झारखंड के पुलिस महानिदेशक के अलावा आईजी स्तर के कई पदाधिकारी शामिल हुए। साथ ही हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़ और गिरिडीह जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने अपराध की घटनाओं में कमी लाने और पूरे पुलिस महकमे को मुस्तैदी का दावा किया।
Highlights

















