पटना : पूरा देश आज यानी 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने झंडोत्तोलन किया। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडा फहराया। साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विधानमंडल में तिरंगा फहराया। वहीं बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बिहार पुलिस मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में डीजीपी ने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि लोगों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। हम लोगों से भी अपील करते हैं कि पुलिस का सहयोग करें। बता दें कि पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के अलावा एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कुंदन कृष्णन समेत कई आला पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने भी तिरंगे को सलामी दी।
यह भी पढ़े : Republic Day 2025 : बिहार में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सीएम भी रहे मौजूद
यह भी देखें :
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















