Dhanbad: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लुबी सर्कुलर रोड स्थित गोल्फ ग्राउंड के समीप शुक्रवार को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि कमलेश सिंह नामक व्यक्ति स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पीछे से झपटा मारकर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
Dhanbad: युवक से सोने की चेन छिनतई
इसके बाद भुक्तभोगी ने काफी दूर पीछा किया, लेकिन बाइक सवार अपराधी फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की लिखित शिकायत सदर थाना में की है। मामले की शिकायत मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी खंगाल कर अपराधियों की धड़पकड़ में जुट गई है। बताते चलें कि आए दिन धनबाद शहर में चोरी, लूट, छिनतई की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
अनिल पांडेय की रिपोर्ट


















