Advertisement
Advertisement

Dhanbad Breaking : हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकानदार से सोने की लूट, दो गिरफ्तार…

Dhanbad Breaking : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथिकडीह गांव में सोमवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ज्वेलरी दुकानदार सहदेव सोनार को अपराधियों ने मारपीट कर लूट लिया। सहदेव सोनार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेरकर हमला बोल दिया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी लूट ली।

ये भी पढ़ें- Ramgarh Breaking : गिद्दी ‘ए’ कोलियरी में हांलपैक ने ओवरमैन को कुचला, मौत के बाद हंगामा… 

Dhanbad Breaking : बरवाअड्डा थाना का है मामला
Dhanbad Breaking : बरवाअड्डा थाना का है मामला

ये भी पढ़ें-  Jamshedpur : तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत चालक फरार… 

घटना के दौरान दुकानदार की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखते ही अपराधी भागने लगे। भागने के क्रम में एक अपराधी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, जिसे लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अपराधी को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Murder : धुर्वा के बालसिरिंग में दो अज्ञात युवकों की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी… 

Dhanbad Breaking : अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कई कारतूस बरामद

पुलिस ने पकड़े गए अपराधी की पहचान कारू महतो के रूप में की है, जबकि स्थानीय संपर्क सूत्र (मैसेंजर) के शक में एक अन्य व्यक्ति लालू रजवार को भी गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों के पास से एक पिस्टल, कई कारतूस और कुछ लूटे गए सामान भी बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : तेज गरज के साथ बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में गरजेंगे बादल… 

Dhanbad Breaking : हथियार सहित कई सामान बरामद
Dhanbad Breaking : हथियार सहित कई सामान बरामद

ये भी पढ़ें- Deoghar : शादी में गया था युवक अगले दिन जंगल में फंदे के सहारे लटका मिला शव, हत्या की आशंका… 

पुलिस का कहना है कि यह पूर्व नियोजित लूटपाट की घटना है, जिसमें स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने तीसरे फरार अपराधी की तलाश तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में व्यापारियों में डर का माहौल है।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...