Dhanbad Crime : मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ धनबाद के सरायढेला थाने की पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्टील गेट के निकट संचालित आइसक्रीम पार्लर के संचालक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमित झा बताया जा रहा है।

Dhanbad Crime : मोटरसाइकिल की डिक्की से 27 पुड़िया गांजा बरामद

आरोपी के मोटरसाइकिल की डिक्की से पुलिस ने 27 पुड़िया गांजा जब्त किया गया। जब्त गांजा का वजन ढाई किलो बताया जा रहा है। वहीं धंधेबाज अमित झा की निशानदेही पर कतरास मोड़ झरिया से अशोक सिंह और बच्चा यादव को तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी नूतन मोदी ने मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में धड़ल्ले से गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया जिसमें गांजा बेचते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—
Highlights


