Dhanbad: धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे गिरफ्तार

Dhanbad: जिले की पुलिस को आपराधिक गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गों को पुलिस ने एक विशेष अभियान में गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी महुदा, बैंक मोड़, बरवाअड्डा समेत कई थाना क्षेत्रों से की गई है।

IPRD 2 22Scope News

Dhanbad: गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। इनमें 5 अवैध हथियार, 27 जिंदा कारतूस, 4 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान शहाबुद्दीन हत्याकांड में शामिल अपराधियों के रूप में भी हुई है। यह हत्या पिछले वर्ष धनबाद में हुई थी, जिसने जिले में सनसनी फैला दी थी।

IPRD 1 22Scope News

Dhanbad: पुलिस की रडार पर अन्य भी

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से जिले में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और गैंगस्टर प्रिंस खान के सीधे संपर्क में काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्य भी पुलिस की रडार पर हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...