Dhanbad : बेखौफ माफिया ! खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं का हमला…

Dhanbad : धनबाद में अवैध बालू कारोबारियों का मनोबल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते माह गोविंदपुर अंचल अधिकारी पर हमला के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से उनका साहस इतना बढ़ गया है कि गुरुवार को खनन विभाग की टीम पर इन्होंने हमला कर दिया। मामला सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाजी पेट्रोल पंप के समीप की है।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : ऑटो के चपेट में आने से महिला की मौत, घर आने के दौरान…

Dhanbad : कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

इस हमले में खनन टीम का मोबाइल औरल लैपटॉप क्षतिग्रस्त कर दिया गया और वाहन को नुकसान भी पहुंचाया गया। इस संबंध में राजेंद्र सिंह,राहुल सिंह, राकेश मंडल ,असीम मंडल सहित चार नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूरे मामले पर जानकारी देते हुए जिला खाद निरीक्षक विनोद प्रमाणिक ने बताया कि टीम ने गुरुवार सुबह चार अवैध बालू लदे वाहनों को पकड़ा था।

च45ी min 22Scope News

खनन की टीम मौजूद पुलिसकर्मियों बालू माफिया ने किया हमला

वाहनों के बाद संबंधित कार्रवाई के लिए इन्हें थाने को सुपुर्द किया था। इसके बाद टीम जब औचक निरीक्षण पर निकली तो गोल बिल्डिंग के पास बलियापुर रोड में अवैध बालू लदे वाहन को रोकने का प्रयास किया। तभी बालू माफिया काफी संख्या में एकजुट हो गए और पकड़े गए वाहन को वहां से भगाते हुए खनन की टीम और साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : केन्द्र सरकार से ₹1.36 लाख करोड़ बकाया मांगने पर बाबूलाल का ये जवाब… 

इस दौरान खनन के अधिकारी के मोबाइल और लैपटॉप छीन कर फेंक दिया गया और गाड़ी पर भी बेलचा से हमला किया गया है, हमले में बालू कारोबार से जुड़े राजेंद्र सिंह, राहुल, सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है सभी लोग थार से आए थे इससे मनोबल कम नहीं हुआ है इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई के लिए गई थी टीम

बता दें कि सुबह करीब 8 बजे हीरापुर क्षेत्र से खनन विभाग ने चार बालू लदे वाहनों को पकड़ा था जिसमें सभी पर 100 सीएफटी के आसपास बालू लोड थे। अधिकांश गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन भी फेल हैं। इस कार्रवाई के बाद दोबारा कार्रवाई हेतु टीम
सरायढेला थाना क्षेत्र में गई थी जिसके बाद अवैध कारोबारियों ने उनपर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : पति ने अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर 30 KM चलकर… 

बहरहाल खनन विभाग ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की है, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने विभागीय कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वही अवैध बालू कारोबारियों की दबंगई और प्रशासन के सामने मौजूद चुनौतियों को लेकर अब सख्त कदम उठाने की जरूरत है। हालांकि धनबाद एसएसपी HP जनार्दनन ने कहा है कि किसी भी हालत में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट—

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...