Dhanbad : शौच के लिए गई महिला पर गिरा ठनका, गंभीर…

185
Dhanbad : शौच के लिए गई महिला पर गिरा ठनका, गंभीर...
Dhanbad : शौच के लिए गई महिला पर गिरा ठनका, गंभीर...
Advertisment

Dhanbad : धनबाद में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश अब भयावह रूप लेती जा रही है। तेज बारिश के साथ लगातार वज्रपात भी हो रही है। इसी दौरान वज्रपात के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान अनामिका कुमारी के रुप में हुई है। अनामिका को SNMMCH में भर्ती कराया गया है जहां वह फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है।

Advertisment
Dhanbad : महिला अस्पताल में भर्ती
Dhanbad : महिला अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : भाई ने ही उजाड़ दिया बहन का सुहाग, हत्या का सनसनीखेज खुलासा… 

Dhanbad : SNMMCH अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह अनामिका में शौच के लिए बाहर गई हुई थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा। ठनका गिरने से वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। उसकी छाती में तेज दर्द होने लगी। दर्द की वजह से उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे।

तीह 22Scope News

ये भी पढ़ें- Rajeev Singh Suicide से पहले का वीडियो वायरल, इन लोगों ने मुझे खत्म कर दिया और… 

अनामिका ने बताया कि ठनका गिरते ही उसके बाएं कंधे में तेज झटका महसूस हुआ और शरीर में बिजली जैसी सनसनी दौड़नी शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे घर ले गए और फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। बताते चलें कि छह महीने पहले ही अनामिका की मां का निधन हो चुका है। अनामिका के पिता मजदूरी करते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi : नशाखोरी छोड़ दें नहीं तो झारखंड पुलिस नहीं छोड़ेगी-डीजीपी की चेतावनी… 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates