Chaibasa: पुआल में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जले, दर्दनाक मौत

Chaibasa: जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव में पुआल में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि बच्चे पुआल में खेल रहे थे। इसी दौरान उसमें आग लग गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Chaibasa: चार बच्चे जिंदा जले

घटना दिन के 11 बजे के आसपास घटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के खेलने के दौरान पुआल के ढेर में आग लग गई। इसकी वजह से यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची औरजांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी।

वहीं इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...