Dhanbad : बस एक क्लिक और आपका सारा पैसा गायब, जागरूकता रथ रवाना…

Dhanbad : जिले में बढ़ते साईबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन धनबाद से एक जागरूकता रथ को रवाना किया गया। सिटी एसपी, साईबर डीएसपी एवं समाजसेवी शरद दुदानी ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

ये भी पढ़ें- Attack on Sita Soren : हमले के बाद सीता सोरेन ने बता दिया, इस वजह से की जान से मारने की कोशिश… 

Dhanbad : साईबर फ्रॉड से रहे सतर्क-एसपी
Dhanbad : साईबर फ्रॉड से रहे सतर्क-एसपी

इस बाबत सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि लोग साईबर ठगी से परेशान हैं। साईबर ठगी से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता होनी जरुरी है। यह रथ जिले भर में भ्रमण कर साईबर से बचाव के तरीके की जानकारी देगा।

Dhanbad : सिटी एसपी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

रथ में कई जरुरी जानकारियां साझा की गई है जिसमे अपने ID पासवर्ड को कठिन बनाना, पासवर्ड पिन किसी से भी साझा नहीं करने, अनजाने लिंक को क्लिक नहीं करने, समेत साईबर ठगी से जुड़ा कोई कॉल आने पर उसके झांसे में न आकर अपने नजदीकी थाना को सूचित करने से जुड़ी जानकारियां समाहित हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : सब्जी लोड वाहन और बाईक में आमने-सामने भयंकर टक्कर… 

फ्रॉड कॉल के झांसे में ना आए-सिटी एसपी

सिटी एसपी ने बताया कि साईबर पुलिस साईबर ठगो पर लगातार नकेल कस रही है। प्रतिबिंब पोर्टल का भी काफ़ी फायदा धनबाद साईबर को मिला है। कई साईबर अपराधियों को सलाखो के पीछे डाला जा चुका है। समाजसेवी शरद दुदानी ने बताया कि अपराधी अपराध के नए-नए पैटर्न अपनाने लगे हैं। अभीतक घरों प्रतिष्ठान में चोरी हो रही थी और अब साईबर अपराधी बैंक खाता को निशाना बना रहे हैं।

 

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...