धनबाद अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन अधिकारी दयानंद दुबे सहित 100 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज करने की तैयारी। 10 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर।
Dhanbad Minority Scholarship Scam : धनबाद में हुए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा एक्शन होने जा रहा है। धनबाद एसीबी (Anti-Corruption Bureau) ने इस घोटाले में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है।
सूत्रों के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसीबी धनबाद की टीम ने रांची मुख्यालय को भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घोटाले में लगभग 10 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है।
Dhanbad Minority Scholarship Scam
यह फर्जीवाड़ा वित्तीय वर्ष 2019-20 में हुआ था, जिसमें कुल 13,306 छात्रों के नाम फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति सूची में जोड़े गए थे। जांच में पाया गया कि इस पूरे घोटाले में जिला कल्याण कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी, साथ ही चतरा जिले के अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य शामिल थे, जिन्होंने धनबाद के एजेंटों के साथ मिलकर सरकारी फंड का दुरुपयोग किया।
Key Highlights
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे सहित 100 से अधिक पर एसीबी की कार्रवाई तय।
लगभग 10 करोड़ रुपये का घोटाला, 13,306 छात्रों के नाम शामिल।
62 स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षा कर्मियों पर भी आरोप।
चतरा के गिरोह ने धनबाद के एजेंटों के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया।
एसीबी रांची विशेष कोषांग करेगी प्राथमिकी दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी प्रक्रिया शुरू।
एसीबी के अनुसार, एफआईआर के प्रारूप में 62 स्कूलों के प्राचार्य, जिला कल्याण कार्यालय के पूर्व लिपिक बिनोद पासवान, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार मंडल, स्टाफ निलोफर परवीन और तत्कालीन पदाधिकारी दयानंद दुबे के नाम शामिल किए गए हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी के खातों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का प्रमाण मिला है।
Dhanbad Minority Scholarship Scam
इस घोटाले की प्रारंभिक जांच तत्कालीन डीसी उमाशंकर सिंह के आदेश पर एडीएम चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई थी। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी उजागर होने के बाद डीसी ने एसीबी जांच की अनुशंसा की थी।
राज्य सरकार के आदेश पर एसीबी ने पीई (Preliminary Enquiry) दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी दयानंद दुबे को निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल वे देवघर में जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं।
Dhanbad Minority Scholarship Scam
एसीबी सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान हर स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ की गई, जिसमें कई ने फर्जी छात्रवृत्ति आवेदनों की बात कबूल की। अब आगे की कार्रवाई में उन फर्जी छात्रों के नाम भी एफआईआर में जोड़े जाएंगे, जिनके नाम पर राशि निकाली गई थी।
Highlights


