Dhanbad News : उत्पाद विभाग धनबाद की टीम ने मनियाडीह थाना अंतर्गत जीतपुर बस्ती में अवैध शराब निर्माण करने के मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस छापामारी में 12 सौ लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडों के 175 लीटर अवैध विदेशी शराब के अलावे भारी मात्रा में खाली बोतल, स्टिकर कॉर्क आदि बरामद किया गया है. इस छापामारी में गिरिडीह उत्पाद विभाग का भी सहयोग रहा.
Dhanbad News: 8 लाख का अवैध विदेशी शराब जब्त
उत्पाद निरीक्षक धनबाद कुमार सत्येंद्र ने बताया कि जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपए है. उन्होंने बताया कि इस अवैध शराब का धंधा डब्लू मंडल एवं मकान मालिक टीकाराम के द्वारा किया जा रहा था. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि डब्लू मंडल के विरुद्ध अवैध शराब बनाने के विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है. उन्होंने बताया कि अवैध शराब को आसपास के होटलों और सम्भवतः बिहार में भी खपाया जा रहा था.
Highlights


