Dhanbad News: विधायक जयराम महतो ने अपने बयानों से सांसद ढुल्लू महतो को घेरा, कहा- ‘एक रिसर्चर को छेड़ने…’

68
Dhanbad News
Dhanbad News
Advertisment

Dhanbad News: बोकारो के बीएसटी थाना में दर्ज एक मामले में न्यायालय में हाजिर होने पहुंचे डुमरी विधायक व JLKM प्रमुख जयराम महतो पत्रकारों से बातचीत में डुमरी विधायक सांसद ढुल्लु महतो के खिलाफ हमलावर दिखे. जयराम महतो ने कहा कि सांसद के पास 40 हजार करोड़ रु की बेनामी संपत्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुईं है.कोर्ट ने राज्य सरकार को इसके जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने कहा सांसद अगर 80 साल जीते हैं तो उनके बचे उम्र 30 सालों में भी यह 40 हजार करोड़ रु खर्च नहीं कर पाएंगे. एक व्यक्ति अगर रोजाना 5 लाख रु भी खर्च करे तो इस पूरे पैसे को खर्च करने में 2 हजार साल लग जायेंगे. उन्होंने  कहा इस बेनामी संपत्ति की जांच होनी चाहिए.

Advertisment

Dhanbad News: सांसद के सभी प्रॉपर्टी की जांच हो: जयराम महतो

जयराम महतो ने सांसद के तीन पार्टनरो के नाम भी गिनाएं और कहा उन सभी प्रॉपर्टी की जांच हो. जयराम महतो ने कहा वे रिसर्चर हैं और एक रिसर्चर को छेड़ने का काम सांसद ने किया है. जयराम महतो तथ्यों के आधार पर बात करता है. दूसरी ओर नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हो भाजपा के इस मांग का उन्होंने भी समर्थन किया है. वही पेसा कानून को लागू किये जाने के मामले में जयराम महतो ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस कानून को लागू करने से पहले राज्य सरकार इसकी समीक्षा करे.

Hazaribagh: चुटियारो गांव में जंगली हाथी का तांडव, किसान परिवार को कुचला

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates