Hazaribagh: चुटियारो गांव में जंगली हाथी का तांडव, किसान परिवार को कुचला

हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटियारो गांव में बीते रात्रि जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है. हाथी ने चुटिया रो गांव के रहने वाले किसान आदित्य राणा की बेरहमी से कुचलकर हत्या कर दी है. तो वहीं उनकी पत्नी शांति देवी गंभीर रूप से घायल है. जिसका इलाज SBMCH हजारीबाग में चल रहा है.

चुटिया रो गांव में जंगली हाथी का तांडव, किसान परिवार को कुचला

मृतक के परिजनों ने बताया कि महुआ टांड़ में किसान के द्वारा टमाटर का फसल लगाया गया था. देख रेख के लिए आदित्य राणा खेत में प्लास्टिक का कूरहा बनकर रह रहे थे. देर रात्रि में हाथी का आगमन हुआ और फसल को बर्बाद करते हुए दंपति पर हमला कर दिए. जिससे आदित्य राणा की मौके पर ही मौत हो गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया है. स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द हाथी को गांव से दूर खदेड़ने का काम वन विभाग करें. इधर इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Bokaro News: 21 लाख की ठगी करने वाला पंकज कुमार त्रिपाठी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...