Dhanbad : धनबाद के गोमो में उस समय सनसनी मच गई जब एक विवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। रौनक गुप्ता की पत्नी प्रतिमा गुप्ता की घर के छत पर गोली लगने से मौत हो गई। मामला पूरी तरह से संदिग्ध बताया जा रहा है। महिला खुद को गोली मारी या किसी और ने गोली मारी है।
Highlights
ये भी पढ़ें- Koderma Murder : पिता ने बेटी का काटा सर और गाड़ा बालू के ढेर में फिर…
Dhanbad : हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने की घटना के बाद गंभीर हालत में महिला को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे SNMMCH रेफर कर दिया गया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का ससुराल गोमो है। जबकि मायका झरिया में है।


ये भी पढ़ें- Gumla Murder : प्यार में मर्डर! महाकुंभ ले जाने के बहाने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
मामला पूरी तरह से संदिग्ध बताया जा रहा है :
सूचना पर मायके के लोग अस्पताल पहुंचे। उनका कहना है कि ससुराल वालों के द्वारा बताया गया कि प्रतिमा ने खुद से गोली मार ली जबकि उनके घर से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। वही सरायढेला पुलिस पति रौनक गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।
Dhanbad से अनिल पांडे की रिपोर्ट–