धनबाद: देर रात अपराधियों के धर पकड़ के दौरान पुलिस की बंदुक छीन कर भाग रहे अपराधी के पैर में पुलिस की लगी गोली है । इस गालिबारी में बरोरा थाना प्रभारी भी घायल होने की सुचना है।
इस मामले मे पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर गोली चलाने वाला अपराधी छोटू अंसारी को पुलिस पकडने गयी थी। सूत्रों से पता चला है कि पकडे जाने के बाद पुलिस की पकड़ से भागने के क्रम में छोटु ने पुलिस की रिवाल्वर छीनी इसी क्रम में पुलिस ने उक्त अपराधी के राइट पैर में एक गोली मारी है।
जिसके बाद पुलिस एमडी छोटू अंसारी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है. वही सिटी एसपी अजीत कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, डीएसपी अमर कुमार पांडेय तथा कई थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल एसएनएमएमसीएच के कैथ लैब पहुंचे हुए थे. इस मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.
बता दे की धनबाद पुलिस ने देर शाम प्रेस वार्ता कर व्यवसाययों से भय मुक्त होकर व्यापार करने एवं बंद की अपील को खारिज करने का आग्रह किया था।इस पूर्व पुलिस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


