Dhanbad : स्क्रेप कारोबारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में कई राज दफन…

Dhanbad : कोयलांचल धनबाद में एक स्क्रेप कारोबारी की डिप्रेशन में आकर सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। कारोबारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें कोलांचल में स्क्रेप कारोबार से जुड़े सिंडिकेट कारोबारी गोल्डन जीतू समेत कई लोगों के नाम है और उन्हीं लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप परिजनों ने लगाया है।

धनबाद मौत 3 22Scope News

फिलहाल घटनास्थल पर स्थानीय बरवा अड्डा थाने की पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।मृतक कारोबारी जमाल मियां के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से उनका परिवार स्क्रेप कारोबार से जुड़ा रहा है पूर्व में वह लोग सिंडिकेट के माध्यम से कारोबार करते थे।

सिंडिकेट में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था

लेकिन पिछले कुछ महीनो से इंडिविजुअल कारोबार कर रहे थे। इस बीच बार-बार सिंडिकेट के सदस्यों का फोन आ रहा था और उन्हें सिंडिकेट में शामिल होने का दबाव दिया जा रहा था। कई दफा अपराधी किस्म के लोगों का भी फोन आया और उनसे रंगदारी की मांग की गई।

इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे और यही वजह है कि उन्होंने सुसाइड की घटना को अंजाम दिया है। पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई की मांग की है ताकि वे लोग जो इस घटना के पीछे शामिल है उन्हें सजा मिल सके।

पुलिस जुटी जांच में 

वहीं पूरे मामले में बरवाअड्डा थानेदार सुनील कुमार रवि ने बताया कि सुसाइड की सूचना पर वह यहां पहुंचे हैं मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं और एक सुसाइड नोट भी जब्त हुआ है। परिजनों ने जो आरोप लगाया है उसे पर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कोयलांचल में न सिर्फ कोयला बल्कि स्क्रेप के कारोबार में सिंडिकेट का बोलबाला है। आज सुसाइड नोट के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की ठीक से जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और वैसे लोग जो इस घटना के पीछे शामिल होंगे वह भी न सिर्फ बेनकाब होंगे बल्कि सलाखों के पीछे भी जाएंगे।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img