Giridih : शव जलाने घाट पर आए व्यक्ति की मौत…

276
Giridih
Giridih
Advertisment

Giridih : गिरिडीह में आज एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। घटना गावां प्रखंड के सांख पंचायत की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत लू लगने के कारण हुई है।

Advertisment

बुआ की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था

जानकारी के मुताबिक तीसरी थाना क्षेत्र के लोकाय गांव के निवासी नकुल रविदास आज गावां के लखेकुरा में बुआ की मौत होने के बाद आया था। वह बुआ की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होकर वह घाट तक भी गया।

ये भी पढ़ें- Giridih : गेमिंग एप का लिंक भेजकर ठगी करने वाले 5 धराए, Enquiry के नाम पर 

अंतिम संस्कार के दौरान अचानक हुआ तबीयत खराब

इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, पर चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गोल 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े जेवर दुकान से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सक डॉ चंद्रमोहन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र आने के पूर्व ही व्यक्ति की मौत हो गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया है।

Advertisement