कुत्ते को काटकर खाने वाला आदमी दिखा, इलाके में दहशत

बाघमाराः धनबाद जिले के कतरास में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी के भी एक बार रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल कतरास स्टेशन के बाहर सड़क किनारे रहनेवाले एक व्यक्ति को वहां के लोगों ने एक कुत्ते को मटन की तरह काटते देखा है।

ये भी पढ़ें-और हो गया मंत्रिमंडल का विस्तार, बसंत सोरेन को मिला ये विभाग !

लोगों में दहशत का माहौल

किसी ने यह काम करते हुए उसकी तस्वीर भी ली है। उसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का यह मानना है कि झुग्गी में रहनेवाला यह सख्स देखने में विक्षिप्त लगता है जिसने एक कुत्ते को काटकर खाया है। मौके से उसके झोपड़ी में एक बर्तन में मटन का एक टुकड़ा रखा भी देखा गया, जिसे लोग उसी कटे हुए कुत्ते का बता रहे हैं।

अजीबोगरीब घटना 22Scope News

लोगों ने इलाके से भगाया

लोगों ने यह आशंका जताई कि जब यह कुत्ते को काटकर खा सकता है तो मौका मिलने पर यह इंसान के बच्चे को भी खा सकता है। इसी आशंका से लोगों ने उसके झुग्गी को ध्वस्त कर उसे वहां से भगा दिया है। साथ ही प्रशासन से यह मांग भी है कि इस दिशा में कोई ठोस पहल करे ताकि यह व्यक्ति इलाके में न रहे।

ये भी पढ़ें-खेलते हुए बच्चे का अपहरण, ग्रामीणों ने थाना घेरा

हालांकि यह व्यक्ति इंसानों के लिए जितना खतरनाक है यह कहना मुश्किल है। पर जिस तरह से कुत्ते को काटते हुए इसकी तस्वीरों सामने आई है यह अपनेआप में काफी घिनौनी है।

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...