Advertisment

Dhanbad: 15 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, सरकार को दी चेतावनी

धनबाद : जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर 15 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया.

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले

सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया.

क्या बोले संघ के नेता

वहीं संघ के नेता नंदकिशोर सिंह ने मीडिया को बताया कि हम शिक्षक हैं और हमें शिक्षक ही रहने दिया जाए. विद्यालय को प्रयोगशाला ना बनाया जाए. इसी मांग को लेकर बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना देकर शिक्षा मंत्री से मांग करते हैं कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का दवाब शिक्षक पर बनाया जाता है. हम सभी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने को हमेशा तैयार रहते हैं, लेकिन इसके अंदर महीना दर महीना वेतन स्थगित करने का आदेश दिया जाता है. जबकि अधिकांश विद्यालयों में टैब और डिवाइस खराब है. इसके वजह से व्यक्तिगत मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी विभागीय कार्यों में किया जाता है, जिसे अविलंब हटाया जाए.

मानसिक तनाव में कई शिक्षक

लगभग 25 वर्षों से प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण प्रधानाध्यापक एवं स्नातक प्रशिक्षित प्रोन्नति से भरे जाने वाले सारे पद रिक्त हैं, इसे अविलंब भरा जाए. अत्यधिक रिपोर्टिंग के दवाब के कारण शिक्षक मानसिक तनाव में आकर गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं, इस दवाब को हटाया जाए. सभी शिक्षक को सिर्फ पढ़ाने का काम दिया जाए ना कि अन्य काम देकर छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जाए. इससे शिक्षकों की बदनामी होती है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...