Dhanbad: बकरीद मनाने लौट रहा था परिवार, इनोवा-ट्रैक्टर टक्कर में युवती की मौत, चार घायल

Dhanbad: सिकंदरा (नवादा)। बकरीद से पहले धनबाद से अपने गांव लौट रहा एक परिवार शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टर और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर में 17 वर्षीय नेहा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुई, जब कोडरमा निवासी राजाउद्दीन खान का परिवार बकरीद मनाने के लिए सेवे गांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इनोवा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, वहीं ट्रैक्टर का बीच का हिस्सा भी टूट गया।

हादसे में मो एजाजुल हक (60), मो शिजान यूसुफ उर्फ सैयद कैफ (22), मो कामरान यूसुफ (25) और नेहा खातून (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सिकंदरा पीएचसी लाया गया, जहां से दो को पटना रेफर किया गया। रास्ते में ही नेहा ने दम तोड़ दिया, जबकि शिजान यूसुफ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

इनके अलावा इनोवा में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा बकरीद के मौके पर एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल गया।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...