धनकुबेर निकले MUZAFFARPUR के वार्ड पार्षद, पति पत्नी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां पूर्व वार्ड पार्षद और वार्ड पार्षद के ठिकानों पर करीब 72 घंटों के इनकम टैक्स की छापेमारी और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत पर इनकम टैक्स की टीम ने मुजफ्फरपुर के पूर्व वार्ड पार्षद विजय झा और उनकी पत्नी वार्ड 41 की वार्ड पार्षद सीमा झा को इनकम टैक्स की रेड में मिले हथियार और भारी मात्रा में सोना के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की रेड में उनके घर से करीब 5 की संख्या में हथियार, करोड़ों रूपये कैश बरामद हुआ है जबकि बैंक लॉकर से भारी मात्रा में सोने का बिस्किट बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के वक्त इनकम टैक्स और पुलिस टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस मशक्कत के बाद उन्हें थाना ले आई।

छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स की टीम ने जमीन समेत अन्य कई दस्तावेज भी जब्त की है। इनकम टैक्स के आलाधिकारी आशंका जता रहे हैं कि वार्ड पार्षद के भूमि माफियाओं से भी संबंध हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयकर रिटर्न के आंकड़े से कहीं बहुत ही ज्यादा संपत्ति बरामद हुई है साथ ही करोड़ों रूपये के निवेश का सुराग मिला है। जमीन कारोबार, मनी लांड्रिंग और ठेकेदारी से जुड़े पूर्व पार्षद विजय कुमार झा के यहां से अकूत संपत्ति बरामद की गई है।

आयकर विभाग की टीम ने उनके घर से पहले दिन एक करोड़ कैश और इनके स्कूल से 5 हथियार बरामद किया था। वहीं दूसरे दिन बैंक के लॉकर से 1 किलो सोना और कैश बरामद किया। उनके ठिकानों से करोड़ों के निवेश के कागजात, करोड़ों की जमीन के कागजात और सादे पेपर पर स्टैंप लगाकर साइन किया हुए कई कागजात बरामद किया गया है।

आयकर विभाग की टीम का कहना है कि पूर्व पार्षद विजय झा के बाद उनकी पत्नी वर्तमान पार्षद सीमा झा को भी अरेस्‍ट किया गया है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद वार्ड पार्षद सीमा झा की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

नवादा सदर अस्पताल का हाल बेहाल, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हो रहा इलाज…

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...