Sanatan को संरक्षित करने धीरेंद्र शास्त्री 9 दिवसीय सफर पर निकले

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुरुवार से 9 दिवसीय पदयात्रा पर निकले हैं। वे प्रतिदिन करीब 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के 160 किलोमीटर की पदयात्रा में शामिल होने के लिए उनके हजारों चाहने वाले के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज भी पहुंच रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी पदयात्रा के तहत देश के हिन्दुओं को संगठित होने का संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने गुरुवार की सुबह बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर के दर्शन एवं राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर यात्रा की शुरुआत की।  पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह पदयात्रा बागेश्वर धाम से निकल कर छतरपुर, नौगांव, निवाड़ी, मऊरानीपुर होते हुए 29 नवंबर को ओरछा के रामराजा मंदिर पहुंचेगी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में हिन्दुओं को संगठित करना और हिन्दुओं की संख्या बढ़ाना है।

2 47 22Scope News

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमने प्रण लिया है कि देश में जाति भेद खत्म कर हिन्दुओं को एकजुट करना है और सनातन धर्म का प्रचार करना है। आज हर जगह पर हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है और इस अत्याचार को रोकना है। इन्हीं उद्देश्य के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी यात्रा के दूसरे दिन भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग जगह जगह उनका स्वागत कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   क्या Chirag तोड़ेंगे पारस की पार्टी? सांसद ने किया बड़ा दावा

Sanatan Sanatan Sanatan

Sanatan

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...