पप्पू यादव ने इस पर धीरेंद्र शास्त्री को दिया चैलेंज

हाजीपुर : बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री अपनी चमत्कारी शक्तियों की वजह से इन दिनों मीडिया सुर्खियों में छाए हुए हैं. इनके शक्तियों को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर जाप प्रमुख पप्पू यादव ने शनिवार को धीरेंद्र शास्त्री आड़े हाथों लिया. पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि चमत्कार से लोगों की गंभीर बीमारी कैंसर, ब्रेन ट्यूमर और हार्ट अटैक जैसी बीमारी को खत्म कर सकते हैं. धीरेंद्र शास्त्री यह कर देंगे तो मैं उनका भक्त बन जाऊंगा और पैर पकड़ लूंगा.

मैं जो कहता हूं वह बिहार आकर करके दिखाएं- पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि अगर उनमें हिम्मत और औकात है तो बिहार आकर बताएं और मैं जो कहता हूं वह करके दिखाएं. चमत्कार से देश की गरीबी को मिटा सकते हैं. ये लोग मार्केटिंग करते हैं और एक ही काम के लिए 200 से अधिक लोगों को लगाए रहते हैं. भीड़ में वह अपने लोगों को बैठाकर रखते हैं. पहले से सब कुछ सेट रहता है और उन्हीं लोगों को बुलाते हैं. इसके बाद उन लोगों का ही वे जीवनी बताते हैं.

dherendra shastri 22Scope News

दुनिया के सबसे बड़ा चरित्रहीन हैं बाबा लोग- जाप प्रमुख

जाप प्रमुख ने कहा कि बाबा लोग दुनिया के सबसे बड़ा चरित्रहीन लोग हैं. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे बाबा को रौंद देना चाहिए और जेल में बंद कर देना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री हनुमान भक्त नहीं हैं, वह गंदा आदमी है. धीरेंद्र शास्त्री की बहन की शादी मुस्लिम के द्वारा दिए गए पैसे से की गई थी. ऐसे आदमी के किस्से से विज्ञान खत्म हो जाएगी. विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों को ऐसे लोगों के खिलाफ आना चाहिए.

विवादों में हैं धीरेंद्र शास्त्री

बता दें कि मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों विरोधियों के निशाने पर है? उन पर जादू-टोना और अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने अपने बचाव में कहा है कि ईसाई मिशनरियों के चंगुल में फंसे हिंदुओं की घर वापसी की उनकी मुहिम बहुत से लोगों को रास नहीं आ रही है.

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...