38 करोड़ टैक्स देनेवाले धोनी ने इस बार दिये एक करोड़

रांची: 38 करोड़ टैक्स देनेवाले धोनी ने इस बार दिये एक करोड़महेंद्र सिंह धोनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए एक करोड़ का एडवांस टैक्स का भुगतान किया है। इस से पहले कोविड-19 महामारी के दौराना धौनी ने 38 करोड़ रूपये का एडवांस टैक्स का भुगतान किया था।

1 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक, उन्होंने एक करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया है। इसके बाद, 15 जून 2023 से 15 सितंबर 2023 तक, उन्होंने कोई अडवांस टैक्स जमा नहीं किया। इस तरह, वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने के दौरान उन्होंने सिर्फ एक करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया है।

38 करोड़ टैक्स देनेवाले धोनी ने इस बार दिये एक करोड़

वर्ष 2020-21 में, कोविड-19 के प्रभाव के चलते व्यापारिक गतिविधियों और खेल पर प्रतिबंध लगा था, जिसके चलते आइपीएल भी वक्त पर नहीं हुआ था। फिर भी, पूर्व कप्तान ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल 30 करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया था।

कोविड की दूसरी लहर (2021-22) में भी लॉकडाउन लागू था, लेकिन इस बार लॉकडाउन की अवधि पहली लहर की तुलना में कम थी। इसके चलते, पूर्व कप्तान की आमदनी में सुधार हुआ और 2021-22 में उन्होंने कुल 38 करोड़ रुपये के अडवांस टैक्स का भुगतान किया, जिसमें पहली तिमाही में 13 करोड़ रुपये और चौथी तिमाही में 25 करोड़ रुपये थे।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img